पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar1 News Rajasthan News Central Examiner Of 28 Examination Centers Changed For 3 Days

3 दिन के लिए बदल डाले 28 परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में पंचायत चुनाव के चलते अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। अब तक बोर्ड द्वारा परीक्षा तिथियों में बदलाव का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन निर्देश नहीं मिलने के कारण अब जिला शिक्षा अधिकारी राकेश शर्मा ने करीब 28 परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों में तीन दिन के लिए बदलाव किया है। डीईओ ने बताया कि इन केंद्राधीक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। ऐसे में केंद्र पर मौजूद अतिरिक्त केंद्राधीक्षक को केंद्राधीक्षक का भार देते हुए वहां वैकल्पिक तौर पर अतिरिक्त केंद्राधीक्षक लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बदले गए केंद्राधीक्षकों में करीब 12 सीएस और 16 अतिरिक्त केंद्राधीक्षक बदले गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन से मिले निर्देशों अनुसार 16 मार्च को उपसरपंच के चुनाव पंचायत घर में कराए जाएंगे।

दसवीं व आठवीं की परीक्षाएं आज से : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 8वीं की परीक्षाएं गुरुवार से होंगी। बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 362 केंद्रों पर होगी और इसमें 70 हजार 285 विद्यार्थी शामिल होंगे। आठवीं बोर्ड परीक्षाएं जिले में 463 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें 65 हजार 331 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में 3929 स्कूलों के बच्चे शामिल होंगे। नकल की रोकथाम के लिए चार उड़नदस्तों का गठन किया गया है। परीक्षा द्वितीय पारी में दोपहर 2 से शाम 4.30 बजे तक होगी।

खबरें और भी हैं...