- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Chairman And Members Of District Child Welfare Committee Appointed
जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्य नियुक्त
चतुर्भुज यदुवंशी
अलवर | राज्य सरकार ने जिला बाल कल्याण समिति अलवर के अध्यक्ष सहित दो सदस्यों का मनोनयन किया है। बाल अधिकारिता विभाग की आयुक्त डॉ. वीना प्रधान ने समिति अध्यक्ष पद पर एडवोकेट चतुर्भुज यदुवंशी को नियुक्त किया है। सदस्य पद पर हवा सिंह व कुलदीप सिंह को मनोनीत किया है। इनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा। यदुवंशी ने बताया कि वे जल्दी पदभार संभालेंगे।