पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्ले स्कूल रेटल्स का सभापति ने किया उद्घाटन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर| शहर के प्रतिष्ठित एज्युकेशन ग्रुप एमएन सीआई के अत्याधुनिक प्ले स्कूल रेटल्स का उद्घाटन रविवार को नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता ने किया। विशिष्ट अतिथि राजस्थान शिक्षक पंचायती राज कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद गुर्जर, पार्षद अजय पूनिया, केंद्रीय कारागृह समिति के सदस्य नरेंद्र मीणा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कारोली के प्रधानाचार्य सुमनेश आर्य व अल्बर्ट शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजन नधेडिया थे। रेटल्स स्कूल की निदेशक मधु धाबाई ने बताया कि संजय नगर में एमएन सीआई सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ग्रुप निदेशक मुकेश मीणा ने अतिथियों का स्वागत किया। चेयरमैन बीएल मीणा, संरक्षक बीएल सैनी, प्रबंध निदेशक निर्मला सैनी, अल्बर्ट सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, एमएन सीआई कॉन्वेंट की प्रधानाचार्य नेहा जैन, पैरामाउंट एजीएस की प्रधानाचार्य तृप्ति गुप्ता, टीपीएस के प्रधानाचार्य दिनेश सैनी, ऑनलाइन एक्जाम सेंटर के निदेशक अरुण छाेलक ने अतिथियों को बुके भेंट किए।
खबरें और भी हैं...