स्कूल में बच्चों ने मनाई फूलों की होली
एजुकेशन प्लस
अलवर| देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में होली का त्यौहार हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इसमें समाज में शांति और पानी बचाने के संकल्प को ध्यान में रखते हुए बच्चों ने एक दूसरे पर फूल बरसाकर होली का आनंद लिया। फूलों से होली खेलने का उद्देश्य प्रकृति बचाओ पानी बचाओ था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए फूलों की होली से समाज को प्रकृति व पानी बचाने का संदेश दिया।