पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्चों ने फैशन शो में किया कैट-वॉक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर| राठ इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को फैशन शो-स्टाइल अप 2020 का आयोजन किया गया। बॉलीवुड की “रेट्रो थीम’ पर आधारित शो में शहर के विभिन्न स्कूलों से आए 310 बच्चों ने भाग लिया। शो में विशिष्ट अतिथि मिसेज इंडिया यूनिवर्स डॉ शिखा तिवाड़ी, मिसेस पंजाब रश्मि सिंह, मॉडल और अभिनेता हिमांशु शर्मा, रेडियो जॉकी गीतांजलि चौहान, मॉडल खुशबू शर्मा, साहिल अरनेजा ने बेस्ट प्रतिभागियों का चयन किया। तीन आयु वर्ग विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए। डांस ग्रुप के बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। स्कूल चेयरमैन बलवान सिंह यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य प्रदीप सैनी व हैड मिस्ट्रेस दीपिका खत्री ने आभार जताया।
खबरें और भी हैं...