- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Children Gave An Attractive Cultural Presentation At The Annual Festival
वार्षिकाेत्सव में बच्चों ने दी अाकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति
अलवर. किडजी स्कूल के वार्षिकाेत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे।
अलवर| विजय मंदिर राेड स्थित किडजी स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को प्रताप ऑडिटोरियम में अायाेजित किया गया। मुख्य अतिथि जी लर्न लिमिटेड के एकेडमिक हैड कंकणा महानता व टेरिटरी मैनेजर राहुल शुक्ला थे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल निदेशक राहुल अग्रवाल, लवली अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। किडजी स्कूल की सेंटर हैड रविशा जायसवाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी एवं पिछले सत्र की उपलब्धियों की जानकारी दी। मुख्य थीम चाइल्ड हुड डायरीज सीजन-2 के तहत स्कूल के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में जूनियर व सीनियर केजी के स्टूडेंट ने वुमन एंपावरमेंट पर रैंप वॉक किया। स्वच्छता अभियान पर जूनियर केजी बच्चों ने प्रस्तुति दी। नर्सरी केजी के बच्चों ने गानों पर डांस किया। इस अवसर पर किडजी स्कूल को अतिथियों ने गोल्ड कैटेगरी में ए प्लस अवार्ड से नवाजा।