संगोष्ठी एवं कार्यशाला का समापन
अलवर| श्री जैन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बीएड प्रशिक्षणार्थियों की सात दिवसीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला का समापन शनिवार काे हुअा। प्राचार्य डाॅ. अनीता सोनी ने बताया कि संगोष्ठी का विषय कम्प्यूटर सूचना एवं तकनीकी के विविध आयाम एवं लिंग, विद्यालय एवं समाज में शिक्षा की भूमिका था। संगोष्ठी में लगभग 130 छात्राध्यापकों ने पत्र वाचन किया।