पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवा शक्ति एप पर कोरोना वायरस का लेसन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर| कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से युवा शक्ति एप पर कोरोना वायरस का मिनी लेसन उपलब्ध कराया गया है। चीन के हुवेई प्रान्त से फैले कोरोना वायरस का इलाज अभी नहीं खोजा गया है। ऐसे में वायरस के संबंध में जागरूकता फैलाकर इससे बचा जा सकता है। युवा शक्ति एप पर एक मिनी लेसन के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के तरीके को इंटरएक्टिव रूप में चित्र और संदेश के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। इस लेसन में विभिन्न कार्ड के माध्यम से जानकारी दी गई है और उसके बाद सीखी गई जानकारी के आधार पर एक क्विज उपलब्ध कराई गई है। क्विज के प्रश्नों का सही उत्तर देने पर इस लेसन के पूर्ण होने का संदेश मिलता है। एपगुरु इमरान खान ने बताया कि इस लेसन में कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत सरकार की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। एप के माध्यम से अब तक युवाओं ने 3 लाख 53 हजार ऑनलाइन टेस्ट दिए हैं। ओपन फोरम में 5100 टॉपिक्स पर युवाओं द्वारा 20 हजार कमेंट किए गए हैं।
खबरें और भी हैं...