- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Cost Of A Kilo Of Cheese 350 And Being Sold For 200 Rupees Sharma
एक किलो पनीर की लागत ~350 और बिक रहा 200 रुपए में : शर्मा
शहर विधायक संजय शर्मा ने विधानसभा में गुरुवार को अलवर जिले में बिक रहे मिलावटी पनीर का मुद्दा उठाया। शर्मा ने कहा कि अलवर में दूध की कीमत 60 रुपए लीटर है। पनीर निर्माताओं के अनुसार 5 लीटर दूध में मात्र 1 किलो पनीर बनता है।
इसके अलावा मजदूरी व अन्य खर्चे लगाकर कम से कम 1 किलोग्राम पनीर बनने में 350 रुपए की लागत आती है। वह भी तब जब दूध अच्छी गुणवत्ता वाला हो। अलवर के बाजारों में पनीर 200 से 210 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। इसे तेल, स्टाॅर्च, मिल्क पाउडर व सूजी आदि मिलाकर बनाया जा रहा है। चिकित्सकों की राय के अनुसार इस मिलावटी पनीर के सेवन से लीवर भी खराब हो सकता है, हृदय रोग होने का डर रहता है।
इसके बावजूद जहरीले व मिलावटी पनीर बनाने वालों के खिलाफ संबंधित विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। इसके चलते मिलावटी पनीर बनाने का धंधा अलवर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फल-फूल रहा है। उन्होंने चिकित्सा मंत्री एवं राज्य सरकार से आमजन के जीवन से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।