बेटियों का मनाया जन्मदिन, महिलाएं सम्मानित
अलवर| महिला अधिकारिता विभाग की ओर आपणा मैरिज होम में जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला परिषद सीईअाे विनय नगायच थे। विशिष्ट अतिथि लैंगिक उत्पीड़न निवारण समिति सदस्य राजेश कृष्ण सिद्ध, जिला रोजगार अधिकारी श्याम लाल सटाेलिया, अल्पना विश्नाेई व पायल जांगिड़ थी। अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले की 42 आंगनबाड़ी सहायिका, अाशा सहयोगिनी व साथिनों काे सम्मानित किया। बालिकाओं का सामूहिक जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया।