फंदे पर लटका मिला महिला का शव
रामगढ़| खिलौरा गांव की एक विवाहिता ने बुधवार को ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीहर पक्ष की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अस्पताल में पेमाखेड़ा थाना पुन्हाना नूंह मेवात निवासी मोहम्मद शरीफ ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसने बेटी का निकाह खिलौरा निवासी इमरान तेली से किया था। ससुराल वाले बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे। बुधवार को बेटी ने फोन कर बताया कि उसे मारा-पीटा जा रहा है। दोपहर ढाई बजे सुवालिया के पति इमरान ने सूचना दी कि उसकी बेटी मर गई है, उसे ले जाओ। मृतका के पिता व परिजन खिलौरा पहुंचे तो ससुरालजन उनके साथ मारपीट कर फरार हो गए।