- Hindi News
- National
- Reni News Rajasthan News Dead Body Of Middle Aged Man Found Hanging From Tree
पेड़ से लटका मिला अधेड़ व्यक्ति का शव
रैणी| कस्बे के राजगढ़ रोड स्थित श्मशान घाट में पेड़ पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई। जिसकी पहचान रैणी निवासी रामकिशन उर्फ धुवाधाड (56) पुत्र रामफूल मीणा के रूप मे हुई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रामकिशन बीमार चल रहा था। एएसआई रामफूल मीणा ने बताया कि मृतक के भाई कैलाश मीणा ने रिपोर्ट दी है कि उसके बड़े भाई रामकिशन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।