पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जानलेवा हमला करने वालाें की गिरफ्तारी की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर| एसपी परिस देशमुख काे राजगढ़ कस्बा निवासी युवती प्रतिभा राजोरिया ने ज्ञापन देकर उसके पिता व दादा पर हमला करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसमें लिखा कि 10 फरवरी काे पड़ाेसी मंशाराम खटीक व उसके बेटाें घनश्याम व लखन वगैरह ने घर में घुसकर तलवार से दादा डूंगाराम राजोरिया व पिता योगेश चंद पर हमला किया। इससे दादा व पिता घायल हाे गए व उनके दाेनाें पैर फ्रेक्चर हाे गए। 11 फरवरी काे राजगढ़ थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन, पुलिस ने मिलीभगत कर अाराेपियाें काे अभी तक नहीं पकड़ा।
खबरें और भी हैं...