ई-मित्र से बायोमेट्रिक हटाने की मांग
तिजारा| ई-मित्र संघ शाखा के बैनर तले शाखा अध्यक्ष धीरज चौहान के नेतृत्व मे ई-मित्र के सदस्यों ने अपनी समस्याओं को लेकर अतिरिक्त निदेशक ई-मित्र परियोजना अधिकारी जयपुर के नाम प्रोग्रामर सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते ई-मित्र प्लस एवं ई-मित्र परियोजना से बायोमेट्रिक उपस्थिति एवं सेवाओं में से बायोमेट्रिक हटाने के लिए ज्ञापन दिया है। मित्र प्लस पर रोजाना हजारों लोग बायोमेट्रिक लगा कर सेवाएं प्राप्त करते है और ई-मित्र प्लस सभी सरकारी जगहों पर लगी हुई है जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। स दाैरान धर्मपाल सैनी, मोनू सरोलिया, प्रमोद, जाहिद खान आदि मौजूद रहे।