पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Demand For Opening Of Main Entrance In Law College Memo Submitted

विधि महाविद्यालय में मुख्य प्रवेश द्वार खुलवाने की मांग, ज्ञापन सौंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते छात्र।

अलवर| राजकीय विधि महाविद्यालय में मुख्य प्रवेश द्वार खुलवाने की मांग काे लेकर छात्रों ने छात्रसंघ अध्यक्ष रिंकू कुमार के नेतृत्व में प्राचार्य को ज्ञापन साैंपा। ज्ञापन में लिखा है कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों को आर्ट्स कॉलेज के प्रवेश द्वार से आना पड़ता है। कई बार उक्त गेट काे कला काॅलेज प्रशासन द्वारा बंद कर दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों अाैर महाविद्यालय के स्टाफ को कॉलेज आने में परेशानी होती है। इसके अलावा विद्यार्थियों से दुपहिया वाहन पार्किंग में लगाने के नाम पर 10 रुपए वाहन पार्किंग शुल्क लिया जाता है।

अध्यक्ष रिंकू ने बताया कि इस समस्या से महाविद्यालय प्राचार्य को पहले भी अवगत कराया जा चुका है। यह मुद्दा विकास बोर्ड की मीटिंग में भी रखा जा चुका है।
खबरें और भी हैं...