पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लापता बालिका की बरामदगी की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थानागाजी. उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते ग्रामीण।

थानागाजी| मांदरी गांव से 26 फरवरी को लापता हुई नाबालिग लड़की के परिजनों व ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी अजय आर्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाए जाने के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नही हुई है। साथ ही थानागाजी पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर नाबालिग बालिका को बरामद करने की मांग की। 24 घंटे में बालिका की बरामद नही हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में पार्षद बाबूलाल सैनी, पुष्पेंद्र, पार्षद भूपेंद्र, रामवतार सैनी, मुकेश सैनी, विजेंदर सैनी, रोशनलाल, हरीश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...