- Hindi News
- National
- Khairthal News Rajasthan News Demand For Stoppage Of Ranikhet Train Memorandum Submitted
रानीखेत ट्रेन के ठहराव की मांग, सौंपा ज्ञापन
हरसौली. ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।
हरसौली| हरसौली रेलवे स्टेशन पर रानीखेत ट्रेन के ठहराव को लेकर ग्रामीणों ने दिल्ली भाजपा महिला मोर्चे की महामंत्री मूनेस दहिया को रेल मंत्री पियूष गोयल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि हरसौली रेलवे स्टेशन पर रानीखेत ट्रेन के ठहराव व भुज-बरेली ट्रेन के साप्ताहिक ठहराव की मांग काफी समय से की जा रही है। इसको लेकर ग्रामीण कई बार जनप्रतिनिधियों के साथ रेल मंत्री से भी मिले है। लेकिन भुज-बरेली ट्रेन सप्ताह में तीन दिन ही रुकती है।जिससे यात्रियों में असमंजस की स्थिति है। दोनों ट्रेनों का ठहराव हरसौली रेलवे स्टेशन पर नही होने के कारण यात्रियों को 10 किमी दूर खैरथल जाना पड़ता है। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इस दौरान सरजीत चौधरी, जसबीर दहिया, किसान महासभा ब्लॉक अध्यक्ष खेमचंद, शेरसिंह, यादराम, मुखतयार, ग्यारसी लाल पटवा, कर्णसिंह, घनश्याम, शिवकुमार सैनी, बिशन सिंह, सुनील, विक्रम, रिंकू रोहिल्ला, रिसाल सिंह, सुरेंद्र, देशराम, ऋतुराज, वीरेंद्र, कुलदीप, हेमंत सहित अनेक लोग मौजूद थे।