भक्तों ने बिहारीजी महाराज के साथ खेली हाेली
अलवर| शहर में 9 मार्च काे गाेधूलि वेला में हाेलिका दहन हुअा। 10 मार्च काे रंगाें का पर्व धुलंडी मनाई गई। बच्चाें से लेकर बुजुर्ग ने हाेली खेली। कई जगह सामूहिक रूप से हाेली का अायाेजन हुअा। लाेगाें ने ढाेल की थाप अाैर हाेली के गीताें पर नृत्य किया। अट्टा मंदिर में शाम 6 बजे से देर रात तक फागाेत्सव का अायाेजन हुअा। भजन मंडलियाें ने हाेली के भजनाें की प्रस्तुति दी, वहीं भजनाें पर श्रद्धालुअाें ने नृत्य किया। मंदिर के महंत रामदास ने गुलाल उड़ाई। उन्हाेंने बताया कि बिहारी महाराज ने गुलाल, चंदन अाैर इत्र से हाेली खेली। बिहारी महाराज का फूलमालाअाें से शृंगार किया गया। बुधवार काे भाई दाेज का पर्व मनाया गया। बहनाें ने भाइयों के तिलक कर लंबी की उम्र की कामना की अाैर मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। भाइयों ने बहनाें काे उपहार दिया।