पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Discussions Were Held About The Preparations For The Great Festival

महाेत्सव की तैयारियाें काे लेकर हुई चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर| जैन समाज की बैठक स्कीम दस स्थित जैन भवन में हुई, जिसमें 25 से 30 अप्रैल तक अपनाघर शालीमार स्थित वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में अायाेजित हाेने वाले पंच कल्याणक महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। महाेत्सव समिति के प्रचार मंत्री पारस जैन ने बताया कि अध्यक्ष सुशील जैन सीए ने महोत्सव के तहत आयोजित हाेने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। समिति के संरक्षक खिल्लीमल जैन सहित अनेक लोगों ने विचार रखे। महेंद्र सचेती ने बैठक की अध्यक्षता की। महामंत्री मुकेश जैन ने महोत्सव समिति की गठित कार्यकारिणी से अवगत कराया। बैठक में दिगंबर जैन खंडेलवाल पंचायती मंदिर के अध्यक्ष कुलदीप जैन, बड़तला जैन मंदिर के अध्यक्ष राजेंद्र जैन, श्वेतांबर स्थानकवासी जैन समाज के अध्यक्ष जैन सीए, श्वेतांबर मूर्ति पूजक ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र कोठारी, मुनि सुव्रतनाथ जैन मंदिर के अध्यक्ष अशोक जैन, अपनाघर शालीमार मंदिर के अध्यक्ष योगेश जैन आदि माैजूद थे।
खबरें और भी हैं...