- Hindi News
- National
- Alwar1 News Rajasthan News Electricity Bills Will Be Deposited This Month
इस महीने बिजली के बिल राेजाना जमा हाेंगे
अलवर| मार्च माह में बिजली के बिल जमा करने के लिए जिले में बिजली निगम के कार्यालयाें की बिल जमा खिड़की प्रत्येक दिन खुली रहेगी। इन पर निर्धारित समय में बिल जमा किए जाएंगे। एसई डीसी अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2019-20 के अंतिम महीने में छुट्टी के दिन भी बिल जमा किए जाएंगे। जिन उपभाेक्ताअाें के बिजली कनेक्शन 31 मार्च 2019 तक कटे हैं, वे 31 मार्च तक एक मुश्त राशि जमा कराके दुबारा कनेक्शन जुड़वा सकते हैं। एमनेस्टी याेजना के तहत उनसे ब्याज व पेनल्टी नहीं वसूली जाएगी। इस बारे में जानकारी के लिए उपभाेक्ता अपने क्षेत्र के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।