- Hindi News
- National
- Kathumar News Rajasthan News Fair Filled On The Sweet Step Procession Out Of Town Bhandara Also Happened
मीठी बावड़ी पर भरा मेला, कस्बे से निकली शोभायात्रा, भंडारा भी हुआ
रैणी. मीठी बावड़ी पर मेले में आयोजित कुश्ती दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान व मौजूद दर्शक।
रैणी| कस्बे की मीठी बावड़ी पर बुधवार को शिव मेले का आयोजन किया गया। साथ ही शाम को मेले में कुश्ती दंगल का अायोजन हुआ। जिसमें अलवर, भरतपुर व दौसा जिले के पहलवानों ने जोर आजमाइश की और फाइनल कुश्ती जाजोर के सद्दाम पहलवान ने जीती। कस्बे के नृसिंह भगवान मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए शोभायात्रा मीठी बावड़ी पंहुची। जहां पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल का फाइनल मुकाबला कठूमर के अशोक पहलवान व जाजोर के सद्दाम पहलवान के बीच हुआ। सद्दाम पहलवान ने 2100 रुपए का अंतिम कुश्ती कामड़ा जीता। इस अवसर पर प्रभुदयाल हमाल, श्रीकांत सैदावत, राधेश्याम सैदावत, हरिराम सैदावत, लक्ष्मीकांत सैदावत, शिवचरण शर्मा, गोपेश, भवानी सहाय मीणा, मुरारी टेलर, पूरण टेलर, शंकर हमाल आदि मौजूद रहे।