महिला दिवस पर ज्योति काे मिले पिता अाैर भाई
अलवर| उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के काशी कस्बे की ज्योति पांडे के लिए महिला दिवस खुशियां लेकर अाया। मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन “अपनाघर आश्रम” की अाेर से वैशाली नगर में संचालित निरंजन लाल निर्मला देवी अपनाघर महिला आश्रम में रह रही ज्योति काे उसके पिता व भाई काे साैंपा।
यह महिला 4 मार्च की रात 2 बजे बड़ौदामेव पुलिस काे लावारिस हालत में मिली थी। उसकी विदाई के समय आश्रम कार्यकारिणी की अध्यक्ष गायत्री डाटा, संरक्षक खिल्लीमल जैन, विजय डाटा, सचिव सतीश जैन, वित्त सचिव सतीश सारस्वत, उपाध्यक्ष हरीश कालरा, गिर्राज गोयल सहित बहिन प्रमिला गुप्ता, ऊषा गुप्ता अादि महिलाएं माैजूद थीं। संजय नरुका ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के जन्म दिन के उपलक्ष्य में यहां फल बांटे।