- Hindi News
- National
- Kishori News Rajasthan News Firing In Two Sides In Rape Case Involving Teenager 14 People Injured 4 Referees
किशोरी से दुष्कर्म मामले में दो पक्षों में फायरिंग, 14 लोग घायल, 4 रैफर
डीग (भरतपुर) | खोह थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भिहाडी में बुधवार की शाम दो पक्षों में दुष्कर्म के पूर्व मामले को लेकर हुई कहासुनी के बाद हुए विवाद में दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडों से हुई मारपीट के बाद अंधाधुंध फायरिंग होने का मामला सामने आया है। मारपीट व फायरिंग में दोनों पक्षों से 10 लोगों के साथ अन्य 4 तमाशबीन लोग घायल हो गए। जिन्हें डीग राजकीय चिकित्सालय लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल 4 जनों को भरतपुर भेज दिया।