- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Five People Injured In A Collision Of Two Cars
दो कारों की भिड़ंत में पांच लोग घायल
मालाखेड़ा-अलवर मेगा हाईवे स्थित एपीएस के पास सोमवार रात को दो कारों की भिड़ंत में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में संगम विहार दिल्ली निवासी मुकेश शर्मा, उसकी प|ी कृष्णा, बेटी पायल, भतीजा सुमित सहित कार चालक देवेंद्र सिंह राजपूत शामिल हैं। घायल मुकेश शर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कार से दिल्ली से मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे। रास्ते में स्पीड ब्रेकर पर कार अनियंत्रित हो गई और दूसरी कार से टकरा गई। इससे यह हादसा हो गया। हादसे में महिला कृष्णा व चालक देवेंद्र सिंह राजपूत को गंभीर चोट लगी। दूसरी कार में सवार लोग चोटिल होने से बच गए और बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे के दौरान कार में सवार मुकेश व उसकी बेटी पायल व भतीजे सुमित को हल्की चोटें आई हैं। घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।