पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Five Places Were Constructed Without Permission The Chairman Stopped

पांच जगह बिना अनुमति निर्माण होता मिला, सभापति ने रुकवाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दौरे वाली जगह स्वीकृति का अधिकार यूआईटी का

इस संबंध में आयुक्त फतेह सिंह मीणा का कहना है कि मुझे बताया गया है कि जिस स्थान का दाैरा सभापति ने किया, वहां पर निर्माण संबंधी स्वीकृति देने का अधिकार यूआईटी काे है। नगर परिषद काे नहीं। वहां हम कार्रवाई कैसे करते। साथ ही एनईबी हाउसिंग बाेर्ड हमें हैंडओवर तक नहीं की गई है। हम वहां सफाई के कार्याें की व्यवस्थाएं देखते हैं। आयुक्त ने कहा कि सभापति के अपने वार्ड में अतिक्रमण व बिना अनुमति के निर्माण हाे रहे हैं, लेकिन उन्होंने वहां कार्रवाई नहीं की है।

अलवर| सभापति बीना गुप्ता ने गुरुवार काे एनईबी अाैर कृषि उपज मंडी क्षेत्र का दाैरा किया तो वहां पांच स्थानों पर बिना अनुमति निर्माण कार्य होता मिला, जिन्हें उन्होंने रुकवा दिया। सभापति के साथ चल रहे अतिक्रमण निरोधी दल ने निर्माण सामग्री जब्त कर ली। यहां व्यावसायिक उपयोग के लिए निर्माण कार्य हो रहे थे। सभापति ने एनईबी श्मशान घाट के पास चल रहे मकानाें के निर्माण कार्य काे भी रुकवाया। इससे पहले पहले सभापति ने रेलवे स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरे के आसपास की स्थिति काे देखा। वहां सड़क पर खड़े चार-पांच टैंपो काे जब्त कर नगर परिषद में भिजवा दिया। टैंपो चालकों ने इसका विरोध भी किया। बाद में टैंपो इनके चालकों को साैंप दिए गए। सभापति का कहना है कि शहर में अतिक्रमण हाे रहे हैं। बिना अनुमति के व्यावसायिक व अन्य तरह के निर्माण कार्य हाे रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने पर वे मौके पर गई थीं। ऐसा लगता है कि अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं। सभापति काे अधिकार है कि वह देख सके कि स्थिति क्या है। सभापति ने कहा कि उन अधिकारियाें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जाे काम नहीं कर रहे हैं। साथ ही निर्माण संबंधी स्वीकृति देने के लिए जटिलताओं काे सरल किया जाएगा। एनईबी हाउसिंग बाेर्ड ताे हमें हैंडओवर हाे चुकी है। वहां भी एेसा हाे रहा है।

अलवर. सभापति के समक्ष अपनी बात रखते टैंपो चालक व अन्य।
खबरें और भी हैं...