- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Forgive Electricity Bills Of Hailstorm Affected Farmers Increase Compensation Amount Shakuntala
ओलावृष्टि प्रभावित किसानों के बिजली बिल माफ करें, मुआवजा राशि बढ़ाएं : शकुंतला
विधानसभा में बानसूर विधायक शकुंतला रावत ने ओलावृष्टि से हुए किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए एक वर्ष के बिजली बिल माफ करने तथा मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की। रावत ने कहा कि नारायणपुर ब्लॉंक में मुंडावरा, बामनवास, कांकड़ ग्राम पंचायतों एवं आसपास के गांवों में अधिक ओलावृष्टि हुई है। इससे सरसों, चना और गेहूं की एक भी बाली नहीं बची। ऐसे मेेें किसान बच्चों की फीस और बिजली का बिल जमा नहीं करा सकेगा।
किसान को एक बीघा में जितनी फसल मिलती है, कम से कम उसका आधा भी मिल जाए तो राहत मिलेगी। एक हैक्टेयर पर 13 हजार 500 रुपए अब किए है। पहले बहुत कम राशि थी। किसान अगर ट्रैक्टर का लोन नहीं चुका पाता तो ट्रैक्टर कुर्क हाे जाता है जबकि बड़े उद्योगपतियों के साथ ऐसा नहीं होता है। विधायक रावत ने कहा कि सब्जी की खेती में कीटनाशकों के ज्यादा उपयोग से कैंसर जैसी बीमारी फैलती हैं। इन पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जानी चाहिए। बानसूर विधायक रावत ने पर्यटन क्षेत्र के विकास पर बोलते हुए कहा कि बानसूर का किला, कूल का कुंड, तालवृक्ष, शीतलनाथ, गरवाजी, सिलीसेढ़, जयसमंद, अलवर का जलाशय सागर, भर्तृहरि, पांडुपोल अच्छी जगह हैं। इनका सर्वे करा कर विकसित करने की जरूरत है। इससे सरकार को अाय होगी और ये पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सकेंगे।
िवधानसभा में बानसूर विधायक शकुंतला रावत ने कहा कि तालवृक्ष, गरवाजी, शीतलनाथ महाराज आैर पांडुपोल हनुमानजी का मंदिर है लेकिन सरिस्का में सड़क बनाने की अनुमति नहीं है जबकि रणथम्भौर में है। यहां तीर्थयात्री या पर्यटक आते हैं, उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरिस्का तथा आसपास के तीर्थ क्षेत्र में पर्यटन के विकास के लिए सड़क, बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था की जाए।