पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूर्व सभापति अजय काे बनाया कॉर्डिनेटर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर| जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली ने नगर परिषद के पूर्व सभापति अजय अग्रवाल काे कॉर्डिनेटर बनाया है। कांग्रेस प्रवक्ता संजीव बारेठ ने बताया कि अग्रवाल के साथ कॉर्डिनेटर कमेटी में पूर्व सभापति कमलेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष गाेपालदास खटीक, ब्लाॅक अध्यक्ष हीरेंद्र शर्मा, जाेगेंद्र काेचर व माेहनलाल जाटव काे भी शामिल किया गया है। वे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व मंत्री जूली काे अपनी रिपाेर्ट साैंपेंगे। सभापति बीना गुप्ता का कहना है कि परिषद के अधिकारियाें की कार्यशैली के कारण कांग्रेस के पार्षदाें में गुटबाजी बन गई थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस मामले में बैठक ली अाैर सभी से मिलजुलकर काम करने की बात कही। इसी दाैरान एक समिति के गठन का निर्णय भी हुअा। इसका प्रमुख गाेपाल दास खटीक काे बनाने के लिए कहा था। गुप्ता ने कहा कि उस बैठक के बाद कांग्रेस के पार्षदाें के बीच अापसी समन्वय हुअा है। दिक्कत नहीं अाएगी। सब पार्षद मिलकर परिषद के माध्यम से शहर का विकास कराएंगे।
खबरें और भी हैं...