पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Free Neuro Surgery Amp Bone Joint Rag Camp Tomorrow

निशुल्क न्यूरो सर्जरी एवं हड्डी जोड़ राेग शिविर कल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर| महावीर इंटरनेशनल अलवर केेंद्र की ओर से शांतिकुंज स्थित आचार्य हस्ति चिकित्सालय में 14 मार्च काे सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक निशुल्क न्यूरो सर्जरी एवं हड्डी जोड़ राेग परामर्श शिविर लगाया जाएगा। डॉ. सुरेंद्र जैन ने बताया कि शिविर में न्यूरो सर्जन डॉॅॅ. हार्दिक सरदाना, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डाॅ. मुकेश जायसवाल मरीजों को निशुल्क परामर्श देंगे। ब्लड शुगर एवं स्पीरोमीटर (फेफड़ों की जांच) निशुल्क की जाएगी। रियायती दर पर थायरॉइड की जांच होगी। शिविर में दिमाग व रीढ़ की हड्डी की चोट, कमर दर्द, नींद में परेशानी, मिर्गी के दौरे, दिमागी बुखार, कोमा, ब्रेन हेमरेज, लकवा, घुटनों में घिसावट होना, जोड़ाें में दर्द का परामर्श दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...