- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Free Ticket Booking Clerk Sold For Women39s Day Handed Over Charge Sheet
महिला दिवस के मुफ्त टिकट बुकिंग क्लर्क ने बेच डाले, चार्जशीट थमाई
महिला दिवस पर सरकार की अाेर से महिलाअाें काे राेडवेज बस मेंं दी गई मुफ्त यात्रा की सुविधा की शून्य किराए वाली 4 टिकट बुकिंग क्लर्क ने दूसरे दिन पैसाें में बेच दी अाैर 682 रुपए का गबन किया। प्रारंभिक जांच में दाेषी मिलने पर अाराेपी कर्मचारी काे चार्जशीट दी है अाैर निलंबित करने के लिए मुख्यालय काे सिफारिश की गई है। मत्स्य नगर अागार की बस स्टैंड स्थित टिकट विंडाे पर 9 मार्च काे प्रथम पारी में परिचालक रमेश लाेदिका की ड्यूटी थी। उसने सुबह 7 बजे दिल्ली जाने वाले 4 यात्रियाें काे एक दिन पहले महिला दिवस पर जारी किए गए निशुल्क यात्रा श्रेणी के टिकट 682 रुपए में बेच दिए। स्टैंड से बस रवाना हाेने के बाद यात्रियाें की टिकट चैक करते समय बस सारथी जाेगेंद्र काे इस फर्जीवाड़े का पता चला। उसने अधिकारियाें काे इसकी जानकारी दी। लाेदिका एक महीने से बुकिंग विंडाे पर कार्यरत है।
टिकट री सेल करने के अाराेप में प्राथमिक जांच में दाेषी मिलने पर परिचालक रमेश लाेदिका काे चार्जशीट दी है। सात दिन में जवाब मांगा है। निलंबित करने के लिए कार्यकारी निदेशक यातायात काे पत्र लिखा है। -बसंत पंवार, मुख्य प्रबंधक मत्स्य नगर अागार।
मेरे ऊपर लगे अाराेप झूठे हैं। मुझे फंसाया जा रहा है। मैंने पुरानी टिकटे फिर से नहीं बेची। टिकट विंडाे पर मेरी ही थी ड्यूटी थी। वाट्सएप पर टिकट डाल मुझे बदनाम किया जा रहा है।
-रमेश लाेदिका, परिचालक (बुकिंग विंडाे कर्मचारी)