चैत्र नवरात्र 25 से, रामनवमी 2 काे
देवी (शक्ति) उपासना का पर्व चैत्र नवरात्र 25 मार्च से प्रारंभ हाेंगे। इस बार नवरात्र 9 दिन के हाेंगे। मुहूर्तानुसार घट स्थापना हाेगी। विशेष रूप से देवी मंदिराें में धार्मिक अनुष्ठान हाेंगे। बालाकिला स्थित करणी माता व सागर ऊपर स्थित मंसा माता का मेला भरेगा। मालाखेड़ा बाजार स्थित वैष्णाे देवी मंदिर में श्रद्धालुअाें के लिए 9 दिनाें के लिए गुफा के द्वार खुलेंगे। बस स्टैंड माता के मंदिर में मां दुर्गा के 9 स्वरूपाें के दर्शन श्रद्धालुअाें काे देखने काे मिलेंगे। इन 9 दिनाें में देवी के 9 स्वरूपाें की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। 2 अप्रैल काे राम नवमी मनाई जाएगी। इस दिन मंदिराें में अनुष्ठान हाेंगे।
7 दिन बन रहे विशेष शुभ याेग
पं. यज्ञदत्त शर्मा के अनुसार नवरात्र में 7 दिन िवशेष शुभ याेग बन रहे हैं। 26 मार्च काे सुबह 6.28 बजे सर्वार्थ सिद्धि याेग प्रारंभ हाेगा। 27 काे सुबह 10.09 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि याेग है, सुबह 10.09 से रात 10.13 बजे तक राजयाेग, सुबह 10.09 बजे से रवि याेग है। 28 मार्च काे सुबह 6.26 से दाेपहर 12.52 बजे तक व 29 काे सुबह 6.26 बजे से दाेपहर 3.17 बजे तक रवि याेग है। 30 काे संपूर्ण दिन रात सर्वार्थ सिद्धि याेग है। सुबह 6.25 से शाम 5.18 बजे तक रवि याेग है। रात 3.15 से सुबह 6.24 बजे तक अमृतसिद्धि याेग है। 31 मार्च काे सुबह 6.23 से शाम 6.44 बजे तक द्विपुष्कर व राजयाेग, सुबह 6.58 शाम 6.44 बजे तक रवि याेग है। 2 अप्रैल काे सुबह 6.20 बजे से पूरी रात सर्वार्थ सिद्धि याेग, शाम 7.28 से 3 अप्रैल सुबह 6.20 बजे तक गुरु पुष्य याेग व रात 2.43 से सुबह 6.20 बजे तक अमृत सिद्धि याेग है।
घट स्थापना का मुहूर्त
सुबह 6.29 से 9.31 बजे तक-द्विस्वभाव मीन लग्न व लाभ अमृत का चाैघड़िया। सुबह 11 से दाेपहर 12 बजे तक-शुभ का चाैघड़िया।