- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News From Meen Malmas Today The First Sava Of The New Year 2
मीन मलमास अाज से, नवसंवत् का पहला सावा 2 काे
अलवर| 14 मार्च काे सुबह 11.54 बजे सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेगा। इसी के साथ ही मीन मलमास प्रारंभ हाेगा। 13 अप्रैल काे रात 8.23 बजे सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने पर मीन मलमास समाप्त हाेगा। इस अवधि में मांगलिक व शुभ कार्य नहीं हाेंगे। 2 अप्रैल को रामनवमी का अबूझ सावा हाेने से शादी समाराेह हाेंगे। 15 अप्रैल से 1 जुलाई देवशयन एकादशी तक विवाह व मांगलिक कार्य हाेंगे। पं. यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि नवसंवत 2077 का पहला सावा भी 2 अप्रैल रामनवमी काे है।