- Hindi News
- National
- Kherli News Rajasthan News Gandhi Bhajan And Patriotic Song Competition Held
गांधी भजन एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता हुई
थानागाजी| कस्बे के राउमावि में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर गांधी सप्ताह के दौरान उपखण्ड अधिकारी अजय कुमार आर्य की अध्यक्षता में गांधी भजन एवं देश भक्ति गीत प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य मूलचंद मीना ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित देश भक्ति गीत प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर तहसीलदार भीमसेन, विकास अधिकारी रामचंद्र सैनी, एसीबीईओ महेंद्र कुमार मीना, बुद्धाराम, राधेश्याम मीना, रेखा जैन, रामजी लाल सैनी, सुप्रिया राम आदि मौजूद थे।
कठूमर: कस्बे के राउमावि में महात्मा गांधी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम अनिल सिंघल रहे व अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी योगेंद्र सिंह कुशवाह ने की। विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति खेरली के संयोजक महेंद्र धवन, कठूमर के संयोजक अरविंद अवस्थी तथा सीताराम शर्मा थे। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एसीबीईओ उमेश जैन, मनोज शर्मा, भूमिदत्त शर्मा मौजूद रहे।