राधा-कृष्ण के संग गोपियों ने खेली होली
कस्बे के वार्ड 15 के गुर्जर मौहल्ला में होली मिलन समारोह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान बृज के कलाकारों ने राधा-कृष्ण के रास सहित फूल होली, मयूर नृत्य, रंग होली, शिव तांडव, बरसाने की लठमार होली आदि की संगीतमय प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के बाद प्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान रवि अग्रवाल, सुनील चैटा, बनवारी लाला, मदनमोहन, लाला दामोदर, लवकुश, सोनू, अंशुल, सचिन, देवांशु, विष्णु कंसल, तेज सिंह गुर्जर अादि मौजूद थे।
किशोरी : बाल मित्र ग्राम मोरडी में गुरुवार को बाल आश्रम संस्थापक सुमेधा कैलाश के निर्देशन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल मित्र ग्रामों से आए गणमान्य नागरिकों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर आपसी भाईचारे व जल संरक्षण का संदेश दिया। समारोह में युवा मंडल, महिला मंडल, बाल पंचायत सदस्य सहित मोरडी, पिपलाई, कालापारा, झिरी, समरा, हमीरपुर, लालपुरा, पचपड़ी, भड़ाना का बास, सेवा का गुवाड़ा के बाल मित्र ग्रामों के सदस्य मौजूद रहे।
शाहजहांपुर : कस्बे के पुराने बस स्टैंड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में विप्र समाज शाहजहांपुर द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सभी विप्रजनों ने एक दूसरों को होली की शुभकामनाएं दी और भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। समाज द्वारा 26 अप्रेल को परशुराम जयंती को भव्य रुप से आयोजित करते हुए समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान सुधीर शर्मा, रमेश भारद्वाज, एडवोकेट नोपेन्द्र शर्मा, अशोक शर्मा, सौरव पंडित, राजेन्द्र शर्मा, विजय शर्मा, मनीष शर्मा, महंत पूर्णचंद, धर्मेन्द्र शर्मा, विद्युत विभाग के एईएन आशीष जोशी, एबीवीपी के जिला संयोजक अभिषेक कौशिक, धीरज जोशी, प्रवीण शर्मा, डॉ. कमलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग उपस्थित रहे।
भिवाड़ी : अास्था पब्लिक स्कूल में दिव्यांग बच्चाें के साथ रंग अाैर गुलाल लगाकर हाेली मनाई गई। संस्था सचिव सुनीता देवी ने कहा कि हाेली के रंगाें की तरह सभी बच्चाें के जीवन में खुशियां अाएं।
खेड़ली. होली मिलन समारोह में प्रस्तुति देते कलाकार।