पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Government Should Give Respect To Farmers Poonia

किसानों काे मुअावजा दे सरकार : पूनिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर| भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल सिंह पूनिया ने सरकार से ओलावृष्टि से प्रभावित फसल खराबे का उचित मुआवजा देने की मांग की है। पूनिया ने गुरुवार को कठूमर, लक्ष्मणगढ़, रामगढ़ व अलवर के आसपास के ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानाें से बात कर खराबे की जानकारी ली। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता हरपाल सिंह, जिला अध्यक्ष वीर सिंह ग्वाला सहित यूनियन से जुड़े पदाधिकारी माैजूद थे। पूनिया ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कोष से किसानों काे बहुत कम मुआवजा मिल रहा है। प्रधानमंत्री फसल योजना में 33 प्रतिशत फसलें खराबे का मापदंड किए जाना गलत है। उन्हाेंने किसान के खेत को आधार मानकर फसल बीमा का क्लेम देने की मांग की। उन्होंने राज्य सरकार से जल्द ही सर्वे करवाकर किसानों को अधिक से अधिक मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार के मुआवजे से किसान असंतुष्ट रहा तो जल्दी किसानों के साथ प्रदेश में जनआंदोलन किया जाएगा।
खबरें और भी हैं...