- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Govindgarh Student Studying In Bengaluru Died While Bathing In A Waterfall
बेंगलुरु में पढ़ रहे गोविंदगढ़ के छात्र की झरने में नहाते समय हुई मौत
गोविंदगढ़ | बेंगलुरु की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे गोविंदगढ़ के एक युवक की हंपी पिकनिक पॉइंट पर झरने में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को युवक का शव कस्बे में पहुंचने पर शोक छा गया। गोविंदगढ़ निवासी प्रियांश खंडेलवाल उम्र 21 बेंगलुरु में पब्लिक पॉलिसी की पढ़ाई कर आईपीएस बनने की तमन्ना रखता था। ध्ुलंडी के दिन वह 4 दोस्तों के साथ बेंगलुरु से 400 किमी दूर हंपी में पिकनिक मनाने गया था। जहां झरने में नहाते समय सिर में चोट लगने से वह पानी में डूब गया। गोताखोरों की मदद से 2 दिन बाद प्रियांश का शव मिल पाया। घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार को कस्बे की अनाज मंडी बंद रही व पूरे कस्बे में शोक छा गया। मृतक के पिता मुकेश गुप्ता अलवर ट्रेजरी में कार्यरत हैं व एनईबी में रहते हैं।