- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Groundwater Levels Falling Due To Alcohol Factories Yadav
शराब फैक्ट्रियों के कारण गिर रहा भूजल स्तर : यादव
अलवर| तिजारा के बुरहेडा गांव में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष बलराम यादव की अध्यक्षता में किसानों की बैठक हुई। इसमें जिले में गिरते भूजल स्तर, सिंचाई और पीने के पानी की कमी को लेकर चर्चा हुई। बलराम यादव ने कहा कि जिले काे डार्क जोन में ले जाने में सबसे बड़ा हाथ शराब, बीयर अौर कोल्ड ड्रिंक की फैक्ट्रियों का है।