पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ओलावृष्टि प्रभावित गांवों जायजा लिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लक्ष्मणगढ़| कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने शनिवार को क्षेत्र के ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर कृषि मंत्री से किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। जानकारी के अनुसार योगेश मिश्रा ने ठेकडा का बास, तेलीया बास, मौजपुर, लक्ष्मणगढ, खरसनकी, जावली आदि गांवों का दौरा कर ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि ओलावृष्टि से फसलों को 50 से 60 प्रतिशत तक नुकसान हुआ है। इस अवसर पर नूतन शर्मा, तुलसीराम सरपंच, जुबेर खान, मंगल प्रजापत, दिपेंद्र पारासर, गोविंद शर्मा, लाल मोहम्मद, विष्णु कुमार, प्रिंस कुमार, पवन, समयचंद उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...