पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Hailey39s New Style Congratulations T Shirt And Lower Came To The Market

हाेली का नया अंदाज : बधाई वाले टी-शर्ट और लोअर बाजार में आए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगों के त्योहार होली का असर बाजार पर भी दिख रहा है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे व्यापारियों में उत्साह है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार हाेली व धुलंडी पर पटाखाें की गूंज के साथ गुलाल उड़ता दिखाई देगा। छाेटे सिलेंडर काे दबाने पर गुलाल उड़ेगा। अामताैर पर लोग रंग व गुलाल से नए कपड़ाें काे बचाने के लिए पुराने कपड़े पहनते हैं, लेकिन इस बार हाेली खेलने के लिए बाजार में सफेद रंग की टी शर्ट भी अाई है तथा लाेअर भी। बाजार में 100 रुपए की टी शर्ट व 100 से 200 रुपए का लाेअर है। इन पर हाेली की शुभकामना का चित्र भी बने हुए हैं। युवा इन्हें खासतौर से पसंद कर रहे हैं।

काशीराम चौराहा, घंटाघर, सब्जी मंडी, पंसारी बाजार, हाेपसर्कस, नगर परिषद के पास, राेड नं. दाे, बजाजा बाजार, मालाखेड़ा बाजार, बस स्टैंड राेड सहित अन्य स्थानाें पर गुलाल, पिचकारी के साथ तरह-तरह के मास्क की दुकानें सजी हुई हैं। यहां बच्चाें के साथ बड़े भी खरीदारी करते नजर अा रहे हैं। गुलाल 40 से 80 रुपए किलाे तक के भाव का भी है ताे हर्बल गुलाल का 30 व 40 रुपए का पैकेट भी उपलब्ध है। इसमें विशेष तरह की खुशबू अाती है। इनके साथ ही पिचकारी की कीमत 20 से 400 रुपए तक है। ये खिलाैने के अाकार में हैं। चार रंगाें के सिलेंडर हैं, जिनकाे दबाने पर गुलाल हवा में उड़ता है। इनकी कीमत 175 रुपए है। इसके साथ ही पटाखे हैं जिनकाे चलाते हैं ताे गुलाल हवा में उड़ती है। इस बार गुलाल के रंग भी इतने है कि अाप जिस रंग में चाहें, वह मिल जाएगा।

गुलाल व हाेली से जुड़े सामान की स्टाॅल लगाने वाले दुकानदार हिमांशु शर्मा व नवीन कुमार ने बताया कि हाेली के त्याेहार पर खरीदारी जमकर हाे रही है। गुलाल में कुछ नए रंग अाए हैं व हर्बल गुलाल काे काफी पसंद किया जा रहा है। बच्चाें के साथ बड़े भी हाेली का सामान खरीदने अा रहे हैं। बाजार में हाेलिका दहन के पूजन काम में अाने वाली बिलूकड़ी घंटाघर व काशीराम चौराहे के आसपास मिल रही है। एक बिलूकड़ी की माला 21 रुपए में बिक रही है। इस बार होली पर बाजार में लोग चाइनीज पिचकारी आदि नहीं खरीद रहे।

रंग भरे पटाखाें की गूंज के साथ उड़ेगा गुलाल
खबरें और भी हैं...