हाेलाष्टक 10 काे समाप्त हाेंगे, मीन मलमास 14 से
अलवर| तीन मार्च से शुरू हुए हाेलाष्टक 10 मार्च काे समाप्त हाेंगे। इसके बाद 14 मार्च काे सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ मीन मलमास प्रारंभ हाेगा। 13 अप्रैल काे रात 8.23 बजे सूर्य के मेषराशि में प्रवेश करने के साथ ही मीन मलमास समाप्त हाेगा। इस अवधि में मांगलिक व शुभ कार्य नहीं हाेंगे। पं.यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि 2 अप्रैल काे रामनवमी का अबूझ सावा हाेने के कारण इस दिन विवाह समाराेह हाेंगे।