- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Holi Milan Celebrations And Festivals Tomorrow
होली मिलन समारोह एवं फागाेत्सव कल
अलवर| मनुमार्ग स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में 14 मार्च काे दाेपहर 2 बजे फागाेत्सव मनाया जाएगा। मंदिर के पुजारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर महिला भजन मंडली द्वारा भजनाें की प्रस्तुति दी जाएगी व फूलाें से हाेली खेली जाएगी। शाम 6 बजे अारती के बाद प्रसाद बांटा जाएगा। इसी प्रकार दिगंबर जैन खंडेलवाल महिला मंडल की अाेर से 14 मार्च काे दाेपहर एक बजे गायत्री मंदिर राेड स्थित जैन वाटिका नसिया जी में हाेली मिलन समाराेह मनाया जाएगा।
पेंशनर समाज का हाेली मिलन समाराेह 15 काे : राजस्थान पेंशनर समाज की अाेर से 15 मार्च काे दाेपहर 1 बजे स्कीम दस स्थित पेंशनर भवन में हाेली मिलन समाराेह मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने बताया कि फूल अाैर गुलाल से हाेली खेली जाएगी अाैर कवि सम्मेलन हाेगा।