- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Holiday In School Coaching Institutes Till March 30 Board Examinations Will Remain Unchanged
स्कूल-कोचिंग संस्थानों में 30 मार्च तक अवकाश, बोर्ड परीक्षाएं रहेंगी यथावत
निजी स्कूलों में चल रही परीक्षाएं स्थगित, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
अलवर| स्कूलों व कोचिंग संस्थानों में 30 मार्च तक का अवकाश घोषित कर दिया गया है। हालाकि आदेशों के पहले दिन देरी से पहुंचने के कारण शनिवार को कुछ स्कूल खुले, लेकिन दोपहर तक उनकी भी छुट्टी कर दी गई। कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए सभी स्कूलों, कॉलेज, कोचिंग सेंटर्स, जिम, सिनेमाघर व थिएटर को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में सिर्फ बोर्ड परीक्षाएं ही होंगी।
मेडिकल, नर्सिंग व फार्मेसी कॉलेजों पर लागू नहीं होगी रोक : मेडिकल, नर्सिंग व फार्मेसी कॉलेजों पर लागू नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि इस रोक के दायरे में उक्त कॉलेज नहीं आएंगे।