घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत
बानसूर| एक युवक की निम्स अस्पताल में उपचार के दाैरान मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा। थानाप्रभारी ने बताया कि ग्राम माजरा रावत निवासी माेनू पुत्र गिर्राज बावरिया उम्र 18 साल 4 मार्च को ऊंचाई से गिरने से घायल हो गया था। जिसको घायल अवस्था में निम्स अस्पताल में भर्ती करवाया था। जिसकी बुधवार तड़के उपचार के दौरान मौत हो गई।