लक्ष्मणगढ़. मौजपुर स्थित बावड़ी का निरीक्षण करते अधिकारी।
लक्ष्मणगढ़| जल शक्ति एवं जल संग्रह के तहत क्षेत्र के ग्राम मौजपुर में सीनियर आईएएस अरविंद अग्रवाल एवं वैज्ञानिक सास्वत ने रविवार को प्राचीन बावड़ी एवं रामलाल बांध का निरीक्षण किया। सरपंच रिंकू रामेश्वर जैन ने बताया कि केंद्र से आए सीनियर अधिकारियों ने जल संग्रहण के संदर्भ में गांव की प्राचीन बावड़ी का अवलोकन कर रामलाल बांध का निरीक्षण किया। इसके अलावा हसनपुर, चिमरावली एवं बेरला में भी एनीकट का भी अधिकारियों ने अवलोकन किया। अधिकारियों ने जल संग्रहण की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए रिपोर्ट तैयार की। इस दौरान वाटर शेड एईएन गुलाब वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
नौगांवा| मोहम्मदपुर में इब्तिदा संस्था के तत्वावधान में जल शक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। संस्था के साहब सिंह ने बताया कार्यक्रम की शुरूआत रामगढ़ के बीजवा, मोहम्मदपुर व खुटेटा कला से की। इस दौरान स्वंय सहायता समूह की महिलाओं व छात्राओं के साथ बैठक की। जिसमें धर्मेंद्र कुमार मदान के नेतृत्व में केन्द्रीय दल टीम के सदस्यों ने हिस्सा लिया। वैज्ञानिक प्रिया कंवर ने पानी के महत्व के बारे जानकारी दी। कार्यक्रम में इब्तिदा कार्डिनेटर हरीराम, मन्नालाल, मधु त्रिलोक शर्मा, पंचायत समिति रामगढ़ से प्रदीप, नौगांवा प्रतिभा सीएल एफकी मैनेजर प्रेमवती व सोनिया आदि सहित ग्रामीणों ने भाग लिया।