पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Instructions For The Disposal Of Problems In Crop Insurance Claims

फसल बीमा क्लेम में परेशानियाें का निस्तारण कराने के निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर| मुख्यमंत्री की ओर से बजट में की गई सभी घोषणाओं को पूरा किया जाए। इस कार्य में किसी भी अधिकारी की लापरवाही व उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने जिला परिषद सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियाें की मासिक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एक निश्चित कार्य योजना के तहत कार्य करें तथा निश्चित समयावधि में जनता से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण करें। सरकार के सात संकल्प पत्रों को शत-प्रतिशत निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा में अब तक 8 हजार 325 परिवारों के आवेदन आए हैं, जिनको ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से फसल खराबे की बीमा राशि दिलाने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन किसानों का फसल बीमा पंजीयन हुआ है, लेकिन बैंक की ओर से उन्हें भुगतान में परेशानी आ रही है, ऐसे मामलों की जांच करवाकर किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का शत-प्रतिशत लाभ दिलवाया जाए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक को निर्देशित किया कि महिलाओं को घूंघट मुक्त करवाने हेतु एक कार्य योजना के तहत कार्य करें तथा घूंघट मुक्त करने के लिए शपथ दिलवाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि कोरोना वायरस की आशंका को देखते हुए सतर्कता से कार्य करें। जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध रहें। उन्होंने जिला रोजगार अधिकारी को सभी पात्रों को समय पर बेरोजगारी भत्ता दिलाए जाने के लिए निर्देशित किया। बैठक में एडीएम प्रथम रामचरण शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय नगायच, सहायक कलेक्टर व प्रशिक्षु आईएएस अभिषेक खन्ना सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...