- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News Instructions To Correct The Flaws Found In The Night Shelters
रैन बसेरों में मिली खामियों को दुरुस्त कराने के निर्देश
अलवर| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रेणुका सिंह हुड्डा ने शहर के रैन बसेरों के निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। शुक्रवार को आयोजित एक बैठक में प्राधिकरण की सचिव हुड्डा ने खदाना माैहल्ला स्थित रैन बसेरे में खराब पड़े शौचालय को तुरंत सही करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा रेलवे स्टेशन स्थित रैन बसेरे के पास बने मूत्रालय को वहां से हटवाने एवं मूत्रालय से आने वाली दुर्गंध की समुचित व्यवस्था करवाने के भी निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रथम रामचरण शर्मा एवं नगर परिषद आयुक्त के प्रतिनिधि विष्णु शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।