पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Invest In Relationships This Holi Remove Your Resentment And Increase Your Familiarity

इस होली करें रिश्तों का इन्वेस्टमेंट : अपनों की नाराजगी दूर कर अपनेपन को बढ़ाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रिश्ते इन्वेस्टमेंट (निवेश) की तरह हैं। आप जितना ज्यादा देंगे, उससे कई गुना रिटर्न मिलेगा। रिश्ता चाहे पारिवारिक हो या फिर व्यावसायिक, हर एक को वक्त की जरूरत होती है। इसलिए किसी भी रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करें। होली के अवसर पर अपनों की नाराजगी दूर कर उन्हें अपनेपन का एहसास दिलाने की कोशिश करें।

होली पर निभाएं हर रिश्ते की ये चार बातें, जो आपके जीवन का हर दिन खुशियों के रंगों से भर देंगी... क्योंकि रिश्ते सबसे अनमोल होते हैं

वैवाहिक जीवन



{अपने रिश्ते का मूल्यांकन करें और यह जानने की कोशिश करें कि आपके व्यवहार में कौन सी ऐसी बातें हैं, जो जीवनसाथी को नागवार हैं। कोशिश करें कि वैसा व्यवहार दोबारा न करें।

{पति प|ी दोनों की पसंद-नापसंद व रुचियां एक जैसी नहीं होती। फिर एक खास उम्र के बाद किसी भी इंसान को अपने व्यक्तित्व को बदल पाना संभव नहीं है,इसलिए आपका साथी जैसा भी है, उसे उसी रूप में अपनाने का प्रयास करें।

{आपसी बहस से बचें। कोशिश करें कि उन मुद्दों को छेड़ा ही नहीं जाए, जिन पर आपके विचार नहीं मिलते। इससे रिश्तों में तनाव बढ़ने से रोका जा सकता है।

- रोज फुर्सत के कुछ पल जरूर निकालें। जिससे आप एक दूसरे के साथ अपनी भावनाएं बांट सकें। साथी को कभी-कभी अकेला भी छोड़ें, जिससे वह दूसरे रिश्तों को निभा सके।

व्यावसायिक जीवन

{ऑफिस में अक्सर प्रोफेशनल मुद्दों को लेकर सहकर्मियों से बहस भी हो जाती है, लेकिन ऐसी बातों को दिल पर नहीं लें और अपना व्यवहार अच्छा बनाए रखें।

{कैरियर में सफलता के लिए सिर्फ कार्य कुशलता ही काफी नहीं है बल्कि जिन लोगाें के साथ काम कर रहे हैं, उनके प्रति आपका व्यवहार शालीन व सहयोगपूर्ण होना चाहिए। दूसरों की मदद पाने से पहले उनकी मदद करना सीखें।

{आॅफिस में इधर-उधर की बातों से बचें। किसी के व्यक्तिगत जीवन में बेवजह दखलंदाजी नहीं करें। इससे आपके कीमती वक्त की भी बर्बादी होती है।

{आप जिस क्षेत्र में कार्यरत हैं, उसमें बेहतर भविष्य के लिए उस क्षेत्र से जुड़े लाेगाें से परिचय बढ़ाने की कोशिश करें। कार्य क्षेत्र में आने वाले नवीनतम बदलावों से खुद को अपडेट करें। इस होली से निर्णय लें कि रिश्तों में बेहतर सुधार करेंगे।

परिवार

{सबसे पहले अपने बच्चों से संबंध बेहतर बनाएं, क्योंकि वही आपकी असली धरोहर हैं। उनके साथ प्यार से पेश आएं और उनकी छोटी-छोटी बातों में दिलचस्पी लें। भावनात्मक रूप से उनके करीब रहना भी बेहद जरूरी है।

{अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो पति और बच्चों के अलावा परिवार में बुजुर्ग और अन्य सदस्यों का ध्यान रखें। उनकी भावनाओं का सम्मान करें। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से निरंतर संपर्क बनाए रखें। आपके लिए मेलजोल बेहद जरूरी है।

समाज

{वक्त और जरूरत पर दिन रात खड़े होना वाला पड़ोसी ही होता है। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी है कि पड़ोस के रिश्तों को सम्मान और अहमियत दें।

{अगर किसी दोस्त और रिश्तेदार से अनबन हो तो रिश्ते की कटुता को आगे नहीं बढाएं। बल्कि होली के दिन उनसे मिलने जाएं और तिलक व रंग लगाकर नफरत और नाराजगी के मैल को धो दें। त्योहार रिश्तों के निवेश के लिए सही वक्त होता है।

अलवर के लार्ड्स स्कूल मे हाेली मनाता स्कूल स्टाफ।

अभिनव गर्ग व उनकी प|ी प्राची
खबरें और भी हैं...