पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Jhalawar Logistics Office39s Eo And Information Assistant Arrested Taking Bribe Of 10 Thousand Rupees

झालावाड़ रसद कार्यालय का ईओ व सूचना सहायक 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसीबी की टीम ने शुक्रवार को जिला रसद विभाग के प्रवर्तन अधिकारी (ईओ) व सूचना सहायक को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी टीम ने ईओ की शर्ट की जेब से रिश्वत राशि बरामद की। ईओ ने सूचना सहायक के मार्फत एक राशन डीलर से नोटिस के जवाब को फाइल करने की एवज में रिश्वत मांगी थी।

एसीबी एएसपी भवानीशंकर मीणा ने बताया कि परिवादी खानपुर पिपलाज निवासी राशन डीलर राजाराम माली ने एसीबी कार्यालय पहुंचकर 6 मार्च को शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसकी उचित मूल्य की दुकान का 31 अक्टूबर, 2019 को जिला रसद अधिकारी ने निरीक्षण किया था। इस दौरान अनियमितता मिलने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। राशन डीलर ने 13 नवंबर, 2019 को लिखित जवाब पेश कर दिया, लेकिन 4 माह बाद भी उसका जवाब फाइल नहीं किया गया। इस जवाब को फाइल करने की एवज में ईओ रणजीत नगर अलवर निवासी प्रशांत यादव ने टोडाभीम जिला करौली निवासी सूचना सहायक रवींद्र बैरवा के मार्फत रिश्वत मांगी। उसी दिन एसीबी ने ईओ द्वारा 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का सत्यापन भी कर लिया। शुक्रवार को एसीबी ने आरोपियों को ट्रैप करने के लिए जाल बिछाया। परिवादी को रिश्वत राशि 10 हजार रुपए लेकर रसद विभाग के कमरा नंबर 312 में भेजा गया, कक्ष में ईओ प्रशांत यादव व सूचना सहायक बैठे थे। जैसे ही परिवादी ने रिश्वत राशि ईओ को दी, उसने शर्ट की जेब में रख ली। परिवादी के इशारा करते ही एसीबी टीम ने ईओ की शर्ट की बाईं तरफ की जेब से रिश्वत राशि बरामद की।

कलेक्टर ऑफिस के ठीक ऊपर चल रहा था यह खेल

मिनी सचिवालय में जिस जगह पर कलेक्टर बैठते हैं, उसी के ठीक ऊपर रसद विभाग का कार्यालय है। इसी कार्यालय में बैठकर अधिकारी रिश्वत का खेल खेल रहे थे। शुक्रवार को एसीबी की टीम ने प्रवर्तन अधिकारी व सूचना सहायक को पकड़ा। जैसे ही मिनी सचिवालय में स्थित रसद विभाग के कार्यालय में ईओ और सूचना सहायक पर कार्रवाई हुई तो सभी विभागों में हड़कंप मच गया। डीएसओ और वहां मौजूद इंस्पेक्टर भी अपनी सीटों से नदारद हो गए।

रिश्वत के अारोपी रसद विभाग के ईओ (तौलिया लपेटे) व सूचना सहायक अागे सफेद शर्ट।
खबरें और भी हैं...