पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेटीए 30 हजार रु. की रिश्वत लेते गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पहाड़ी (भरतपुर) | ग्राम पंचायत घाटमीका में नरेगा योजना में कराए गए विकास कार्यों की सीसी जारी करने की एवज में एसीबी ने जेटीए एमडी खान को 30 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सीसी जारी करने के लिए 35 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। इसका 30 हजार में सौदा तय हुआ था। एसीबी टीम अलवर के प्रभारी सलेह मोहम्मद ने बताया की पहाड़ी पंचायत समिति की घाटमीका ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच इकबाल खान द्वारा अपने सरपंची के समय में नरेगा योजना के तहत करीब डेढ़ लाख रुपए का कार्य कराया गया था। इसका पंचायत समिति द्वारा भुगतान भी कर दिया गया था, मगर जेटीए एमडी खान सीसी जा करने के एवज में 35 हजार रु. की मांग करने लगा।
खबरें और भी हैं...