पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar1 News Rajasthan News Kalash Yatra Took Place Before Idol Installation

मूर्ति स्थापना से पूर्व कलश यात्रा निकाली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बर्डोद| ग्राम कारोड़ा स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे बाबा धोकलनाथ आश्रम छापुर के महन्त शुभनाथ महाराज व ठाडेसर आश्रम कारोडा के महन्त राजनाथ महाराज द्वारा पंडितों के वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ नवीन शीतला माता की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। मंदिर सेवा समिति के सदस्य कृष्ण कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े 8 बजे हवन यज्ञ में आहुति दी जाएगी। स्थापना के बाद 11.25 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम से पूर्व गुरुवार को सुबह सैकड़ों महिलाओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। इस दौरान रमेश चंद, भूपसिंह, मिश्रीलाल, रामवतार, विरेंद्र, लहरीराम, हरिसिंह, प्रमोद कुमार, निशु आदि मौजूद रहे।

बर्डोद. ग्राम कारोडा मेंे मूर्ति स्थापना से पूर्व कलश यात्रा निकालते महिलाएं।
खबरें और भी हैं...