कामाक्षी व अंजलि का हॉकी में चयन
अंजलि
कमाक्षी वर्मा
अलवर| 65वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के तहत 17 वर्ष छात्रा हॉकी प्रतियोगिता में बीएल पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा कामाक्षी वर्मा व अंजलि का चयन हुआ है। निदेशक सुनील बिल्खा ने बताया कि इन छात्राओं को शारीरिक शिक्षक बिजेंद्र नरूका ने प्रशिक्षण व अपने खर्चे पर हॉकी की व्यवस्था करवाई।